Friday, September, 26,2025

राजस्थान और हरियाणा में आईटी की रेड... 5 करोड़ की नकदी और 4.30 करोड़ के आभूषण मिले

जयपुर: आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने गुरुवार को मध्यम वर्ग और प्रीमियम आवास निर्माण क्षेत्र में सक्रिय भिवाड़ी के त्रेहान होम समूह और इसके संचालकों व सहयोगियों के 20 ठिकानों पर आयकर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। आयकर छापेमारी में विभागीय अधिकारियों के हाथ अब तक 5 करोड़ की नकदी लगी है। इसके अलावा करीब 5 किलो वजन के स्वर्णाभूषण भी अधिकारियों ने पकड़े हैं, जिनका मूल्य करीब चार करोड़ 30 लाख रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नकदी और ज्वैलरी का लेखा पुस्तिकाओं से मिलान किया जाएगा, इसके बाद इनकी जब्ती की कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आयकर अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने अलवर जिले में 7 ठिकानों, गुरुग्राम में 7 व फरीदाबाद में 6 ठिकानों पर शुरू की है। आवासीय परियोजनाओं में खास तौर से सक्रिय त्रेहान समूह ने हाल ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कुछ बड़ी परियोजनाओं का काम अपने हाथ में लिया है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्रेहान समूह के प्रवर्तक हर्ष त्रेहान, रेनू त्रेहान, सारांश त्रेहान, चन्द्र ज्ञान खोसला, देवाशीष नैय्यर, अशोक कुमार सैनी, यशपाल सैनी आदि के आवास पर भी छापे मारे गए हैं। छापेमारी में आयकर अधिकारियों ने समूह की ओर से खरीदी गई कृषि भूमि को आवासीय परियोजना में बदलने में बड़ा घपला पकड़ा है। समूह सस्ते मूल्य पर खरीदी कृषि भूमि के आवासीय योजना के रूपांतरण में खेल कर रहा था। इसी तरह का एक खेल समूह की ओर से हाल ही अलवर में एक बड़े आकार की खरीदी गई कृषि भूमि में भी पकड़ा है। इस आवासीय योजना की डीएलसी कीमतों और वास्तविक बिक्री मूल्य में भी काफी अंतर बताया जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में नकद लेनदेन की सूचना है, जिसके कुछ प्रमाण भी अधिकारियों के हाथ लगे हैं। इसी तरह समूह की ओर से कृषि भूमि को विकसित करने पर होने वाले खर्च में भी घपले किए जाने की सूचनाएं हैं।

यह घपला आयकर बचाने के लिए विकास खर्च के नाम पर करोड़ों का खर्च दिखा कर हो रहा है। आयकर छापेमारी में बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी कारोबार में नकद लेनदेन का हिसाब मिला है। आयकर छापेमारी में विभागीय अधिकारियों ने अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कब्जे में लिए हैं, जिनमें प्रॉपर्टी में नकद लेनदेन की सूचनाएं हैं। अधिकारी फिलहाल इन सभी उपकरणों की क्लोनिंग करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे और खुलासे किए जा सके। इसके अलावा कार्रवाई में प्रॉपर्टी में निवेश के कुछ दस्तावेज व बैंक लॉकर्स मिलने भी सूचनाएं हैं। दो से तीन दिन जारी रहने वाली इस आयकर छापेमारी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की काली कमाई उजागर होने की उम्मीद अधिकारियों ने की है।  

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery