Thursday, April, 30,2026

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की खामियों के कारण वर्तमान में बनी जल संकट की स्थितिः चौधरी

जयपुर: टोंक जिले में पेयजल आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की योजनागत खामियों के कारण वर्तमान में जल संकट की स्थिति बनी हुई है, हालांकि सरकार इसमें तेजी से सुधार के प्रयास कर रही है। मंत्री ने बताया कि रूडसिको द्वारा तैयार की गई जल आपूर्ति डिजाइन में तकनीकी खामियां रही हैं, जिसके कारण अपेक्षित 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की बजाय मात्र 55 से 60 लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में जल भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिसका असर अब सामने आ रहा है।

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहरी जल जीवन मिशन के तहत निकायों में 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ईसरदा परियोजना के तहत ओपन वेल बनाकर आने वाले दो वर्षों में टोंक को स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना है, जिसके लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery