Wednesday, November, 05,2025

'भैरोंसिंह शेखावत मार्ग' नामकरण में जानबूझकर की जा रही देरी: कर्णावट

जयपुर: जयपुर नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने टोंक रोड का नाम 'भैरोंसिंह शेखावत मार्ग' किए जाने के फैसले में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव नगर निगम की कार्यकारी समिति की तीसरी बैठक में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उपमहापौर ने बताया कि यह नामकरण राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि रामबाग सर्किल से नगर निगम सीमा तक टोंक रोड का नाम 'भैरोसिंह शेखावत मार्ग' रखने का निर्णय लिया गया था। कर्णावट ने कहा कि कुछ अधिकारी राज्य सरकार के 31 अगस्त 2000 के एक नोटिफिकेशन का हवाला देकर देरी कर रहे हैं, जिसमें संभागीय आयुक्त की अनुमति आवश्यक बताई गई है, लेकिन उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि यह नोटिफिकेशन केवल प्रशासनिक दिशा-निर्देश है, कोई कानूनी नियम नहीं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 240 के तहत नगर निगम को अपने क्षेत्र में सड़कों और चौराहों के नामकरण का पूरा अधिकार है। ऐसे में इस प्रस्ताव को रोके रखना नगर निगम के अधिकारों का उल्लंघन है। उपमहापौर ने मांग की कि इस नामकरण को तुरंत लागू किया जाए और 23 अक्टूबर को भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery