Thursday, June, 26,2025

जो सिंदूर मिटाएगा, मिट्टी में मिल जाएगा: राज्यवर्धन राठौड़

जयपुर: जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, महिलाएं और युवा शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं, आकाश में दो पैराग्लाइडर्स तिरंगा लहराते हुए यात्रा का हिस्सा बने, जिससे देशभक्ति का माहौल और भी रोमांचक हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं लाल साड़ी पहनकर शामिल हुई, जो सिंदूर की रक्षा और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बना।

दुश्मन समझ जाएगा भारत की ताकत

यात्रा की रवानगी से पूर्व कर्नल राठौड़ ने कहा कि हम तिरंगे के साथ चल रहे हैं। यह नया भारत है, जो सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, वो खुद मिट्टी में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मनों ने अब तक सिर्फ सेना का सामना किया है, लेकिन अगर आम भारतीयों को हथियार मिलें तो दुश्मन समझ जाएगा कि भारत की ताकत क्या है।

खुली जीप में मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, महिला ड्राइवर ने संभाली कमान

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुली जीप में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं, यात्रा में पैदल भी चले। इस जीप को एक महिला चला रही थीं, जो महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण का प्रतीक बनीं। कार्यक्रम के दौरान जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा विजय द्वार से शुरू होकर गांधी पथ होते हुए चित्रकूट स्टेडियम तक गई। यात्रा से पहले बड़ी संख्या में लोग विजय द्वार पर एकत्र हुए और भारतीय सेना के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।

राजापार्क मंडल में सराफ ने किया यात्रा का शुभारंभ

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के राजापार्क मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक कालीचरण सराफ ने हरी झंडी दिखाकर किया। मंडल अध्यक्ष मोहित मूलचंदानी ने बताया कि तिरंगा यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर 6 दुकान चौराहा होते हुए बाईजी की कोठी झालाना पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी भागीदारी दिखाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery