Thursday, June, 26,2025

सेना का मनोबल बढ़ाने को भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

जयपुर: सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद सेना के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा न केवल भाजपा की पहल होगी, बल्कि इसमें जनभागीदारी भी होगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन, पूर्व सैनिक, संत, मौलवी, धर्मगुरु, सामाजिक और व्यापारिक संगठन, छात्रसंघ, स्वयंसेवी संस्थान आदि सभी इस यात्रा का हिस्सा होंगे।

कल जयपुर के अल्बर्ट हॉल से होगी शुरुआत

राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा गुरुवार को सुबह 11 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर से शुरू होकर न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर समाप्त होगी। इसके लिए भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें यात्रा की रणनीति और जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि जयपुर के बाद यह यात्रा पूरे राजस्थान के संभाग, जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में भी निकाली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक संभाग में अलग-अलग समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सैनिकों का बढ़ाएं हौसला: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने जोधपुर प्रवास के दौरान सभी राजनीतिक, सामाजिक, छात्र और धार्मिक संगठनों से देशभक्ति और एकजुटता का परिचय देते हुए तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। यह यात्रा देश के वीर सैनिकों के सम्मान और उनके अदम्य साहस को सलाम करने का प्रतीक है। सेना को देशवासियों का समर्थन और आशीर्वाद उन्हें और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

तैयारी में जुटी भाजपा

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यात्रा की व्यापक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मेयर सौम्या गुर्जर, प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पार्षद, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery