Thursday, June, 26,2025

यह नया भारत है, जो आतंकियों को देता है करारा जवाब: सीएम

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर में भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई इस यात्रा में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई सांसद, विधायक और सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। पहलगाम हमले के बाद देशवासियों में उपजे आक्रोश के बाद भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के सम्मान में प्रदेश भाजपा और आमजन की भागीदारी से यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकी अड्डों पर हमला कर देश का गुस्सा शांत किया। यह नया भारत है, जो आतंकियों और उनके समर्थकों को करारा जवाब देता है। मुख्यमंत्री ने यात्रा की अगुवाई करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पूरी बहादुरी से आतंकियों का सफाया कर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उहोंने पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। अल्बर्ट हॉल पर आमजन का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अब भारत सहन नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर आतंक के विरुद्ध निर्णायक प्रहार है।

जामा मस्जिद पर हुआ स्वागत, हनुमान मंदिर को तिरंगे से सजाया

तिरंगा यात्रा का न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट और जौहरी बाजार में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। जामा मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय ने यात्रा का अभिनंदन कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इस दौरान सांगानेरी गेट के प्राचीन हनुमान मंदिर को तिरंगे से सजाया गया। वहीं, यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए महिलाएं, छात्र-छात्राएं और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा सेना के मनोबल को बढ़ाने और समाज में राष्ट्रभक्ति जागृत करने का प्रयास है। तिरंगा यात्रा संयोजक रामलाल शर्मा ने बताया कि यात्रा में मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जोराराम कुमावत, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक गोपाल शर्मा, मेयर कुसुम यादव और कई संत-महात्मा भी मौजूद रहे। यह आयोजन भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने और देशवासियों में एकता का संदेश देने में सफल रहा।

पाकिस्तान ने तो सिर्फ फुलझड़ियां छोड़ीं: राठौड़

वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान में हर नागरिक की है। सेना ने पाकिस्तान में 500 किलोमीटर अंदर तक घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के सभी संभागों, जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी ताकि सेना का पराक्रम जन-जन तक पहुंचे। राठौड़ ने पाकिस्तान के युद्ध कौशल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ फुलझड़ियां छोड़ीं, इससे उनका स्तर पता चलता है। राठौड़ ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा राजनीति से ऊपर है और इसमें हर जन, हर वर्ग और हर समुदाय की भागीदारी रही। उन्होंने पाकिस्तान को आतंक का कारखाना बताते हुए कहा कि पहलगाम में कई बहनों का सिंदूर पोंछा गया, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर से हमने हर आंसू का जवाब दिया है। भव्य तिरंगा यात्रा का समापन बडी चौपड़ पर हुआ। मंच से राष्ट्रगान शुरू हुआ तो लोगों में देशभक्ति का जोश चरम पर था। नेताओं ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लिया।

कांग्रेस ने तिरंगे से पसीने पोंछने का आरोप लगाया

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने विधायक बालमुकुंदाचार्य पर तिरंगे से पसीना पोंछने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक ने तिरंगे से पसीना पोंछकर देश का अपमान किया है। गौरतलब है कि एक वीडियो में विधायक तिरंगा माथे पर लगाते हुए दिख रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस हमलावर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery