Tuesday, December, 16,2025

सेवा कार्यों के साथ जूली ने मनाया जन्मदिन

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली का 45वां जन्मदिन रविवार को सादगी और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। अलवर में आयोजित रक्तदान शिविर, सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम और भावनात्मक समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जूली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी विचारदृष्टि, उद्देश्य और जनता के प्रति समर्पण का कोई मुकाबला नहीं। टीकाराम जूली ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और राजनीति में सेवा का मार्ग अपनाने से ही पद और सम्मान मिलते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का श्रेय वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और जूली के प्रति अपना प्रेम जताया। समर्थकों ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया और चांदी की तलवार से केक कटवाया। दिनभर में जूली ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की। जरूरतमंदों को भोजन-फल वितरण किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery