Monday, March, 16,2026

भाजपा 'आंकड़ों की बाजीगरी' में माहिरः टीकाराम जूली

जयपुर: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया। जूली ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की 'मालिक' बनने की कोशिश न करे, वह केवल 'ट्रस्टी' है। जूली ने सरकार को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा किसान है जिसका बाजरा एमएसपी पर खरीदा गया हो? उन्होंने बीकानेर और जोधपुर संभाग में मूंग-मूंगफली खरीद की अव्यवस्था पर सरकार को घेरा। शिक्षा के क्षेत्र में विफलता गिनाते हुए उन्होंने कहा कि स्कूटी योजना में 60,000 छात्राओं की स्कूटियों का टेंडर नियमों के नाम पर निरस्त कर दिया गया। 1200 रुपए के वादे के बदले मात्र 600 रुपए दिए गए और सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को योजना से बाहर रखा गया। एक तरफ देश के पीएम 10 लाख का सूट पहनते हैं, तो दूसरी तरफ डबल इंजन सरकार बच्चों को स्कूल ड्रेस के लिए महज 600 रुपए देती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery