Friday, June, 27,2025

बाघिन शक्ति ने दिया 2 शावकों को जन्म, जामुनदेह के पास दिखी

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर अच्छी खबर आई है। यहां बाघिन टी-111 शक्ति ने 2 शावकों को जन्म दिया है। बाघों का कुनबा बढ़ने से वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। वन विभाग के अनुसार रविवार सुबह जामुनदेह के पास बाघिन टी-111 शक्ति 2 शावकों के साथ नजर आई। इसका एक फोटो कैमरे में भी कैद किया गया। फिलहाल, वन विभाग बाधिन की मॉनिटरिंग व ट्रैकिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार टीम को बाघिन की आवाज तो सुनाई दे रही है, लेकिन झाड़ियां अधिक होने के कारण एक बार दिखने के बाद नजर नहीं आई। हालांकि वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो इस बाघिन द्वारा और भी शावकों को जन्म देने की संभावना है।

RTR फर्स्ट में अब 75 बाघ-बाघिन और शावक

रणथंभौर नेशनल पार्क 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां 84 बाघ, बाघिन और शावक हैं। एक बाघ को लगभग 35 किलोमीटर टेरेटरी की आवश्यकता होती है। ऐसे में यहां 50 बाघ रह सकते हैं, यानी यहां क्षमता से 34 बाघ-बाघिन अधिक हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व (RTR) को 2 भागों में बांटा गया है। सवाई माधोपुर जिले में स्थित जंगल को RTR फर्स्ट कहा जाता है, जबकि करौली जिले में स्थित और धौलपुर तक फैले जंगल को RTR-2 के नाम से जाना जाता है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व प्रथम में अब 75 बाघ, बाघिन और शावक हो गए हैं। वहीं, दोनों को मिलाकर यह आंकड़ा 90 के आसपास है।

दूसरी बार दिया शावकों को जन्म

वन अधिकारियों ने बताया कि बाघिन शक्ति की उम्र करीब 7 साल है और वह दूसरी बार मां बनी है। पहली बार शक्ति ने साल 2021 में 4 शावकों को जन्म दिया था। बाघिन शक्ति रणथंभौर की बाघिन कृष्णा यानी टी-19 के अंतिम लिटर (ब्यात) की संतान है।

इस साल 7 शावकों का जन्म

साल 2025 रणथंभौर के लिए खुशियों से भरा रहा है। इस साल बाघिन टी-2313 ने 2 और बाघिन सुल्ताना ने 3 शावकों को जन्म दिया, वहीं बाधिन शक्ति रविवार को 2 शावकों के साथ दिखाई दी। ऐसे में इस साल अब तक रणथंभौर में 7 नए शावक जन्म ले चुके हैं।

लेपर्ड ने किया गाय का शिकार

बूंदी जिले के लाखेरी-इंदरगढ़ इलाके के नाड़ी भावपुरा गांव में शनिवार रात लेपर्ड ने एक गाय का शिकार कर लिया। ग्रामीणों और वन विभाग को इसकी जानकारी रविवार सुबह मिली। वन विभाग की टीम ने शिकार पैंथर द्वारा करने की पुष्टि की है। इधर, लोगों ने इंदरगढ़ के मेवाती मोहल्ले व नगर पालिका के आसपास भी लेपर्ड को घूमते देख वन विभाग को सूचना दी। विभाग ने सुरक्षा की नजर से टीम तैनात की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery