Monday, December, 15,2025

दो साल में नहीं किया कोई काम, जनता के पैसे को जश्न में लुटाएंगे

जयपुर: भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले जश्न कार्यक्रमों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने करारा हमला बोला है। पीसीसी मुख्यालय में सोमवार को ओबीसी कांग्रेस की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जूली ने कहा कि इस सरकार ने दो साल में जनता के लिए कोई काम नहीं किया, बल्कि कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया। अब जनता की गाढ़ी कमाई को जश्न के नाम पर लुटाया जा रहा है।

पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि रहे। जूली ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

जूली ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कुचल रही हैं। वोट चोरी कर सरकारें बनाई जा रही हैं। राहुल गांधी ने इस सच्चाई को देश के सामने लाकर बड़ी सेवा की है। अब 14 दिसंबर को दिल्ली में सबको एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़नी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery