Tuesday, August, 12,2025

निकली तीज माता की सवारी

जयपुर: सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से रविवार को तीज माता की शाही सवारी लवाजमे के साथ निकली तो जैसे समय ठहर गया। चार सौ किलो चांदी की पालकी, सोने के आभूषण, सजे ऊंट-घोड़े और बजते बैंड-बाजों के बीच हवा में श्रद्धा की खुशबू घुल गई। त्रिपोलिया के दरवाजे जैसे फिर से इतिहास की दहलीज पर खुल गए हों। हर मोड़ पर लोकगीतों की गूंज थी, हर आंख में आस्था की चमक। यह कोई आम यात्रा नहीं थी, यह उस विरासत की झलक थी, जहां परंपरा आज भी पूरे वैभव के साथ धड़कती है। इस दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। सवारी त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ पहुंची। पहली बार छोटी चौपड़ पर तीज माता की महाआरती की गई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद मंजू शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य गणमान्य जनों ने तीज की सवारी की महाआरती कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सवारी को देखने के लिए परकोटे में उमड़ा जनसैलाब

राजसी वैभव से सजी यह शोभायात्रा सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से शुरू हुई। आभूषणों से सुसज्जित चांदी की रथ-पालकी में तीज माता नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कर रहीं थीं। इस भव्य दृश्य को देखने के लिए परकोटे में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिनमें देशी श्रद्धालुओं के साथ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। भारतीय परंपरा की इस जीवंत झांकी से वे अभिभूत नजर आए।

तालकटोरा में समापन, लोक गीतों में गूंजी भक्ति

त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम से होती हुई माता की सवारी तालकटोरा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद तीज माता को पुनः सिटी पैलेस में ले जाकर विराजमान कराया गया। सवारी के सबसे आगे हाथी पचरंगा निशान लिए चल रहा था। पूरे मार्ग में 200 से अधिक लोक कलाकारों ने अपनी कलाओं की प्रस्तुति दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery