Saturday, July, 25,2026

पिंकसिटी में लॉन्च हुई टाटा की इलेक्ट्रिक SUV सिएरा.ईवी - द लीजेंड हाइपरचार्ज्ड

जयपुर: टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा ईबी 'द लीजेंड हाइपरचार्ज्ड' ने शुक्रवार को जयपुर में दस्तक दी। मानसरोवर स्थित श्री श्याम मोटर्स में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने वाहन का औपचारिक अनावरण किया। पवन अरोड़ा ने टाटा मोटर्स को इस लॉन्च के लिए बधाई देते हुए इसे भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नवाचार, सुरक्षा और सतत परिवहन के क्षेत्र में टाटा मोटर्स लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है।

सिएरा. ईवी कंपनी की भविष्य के लिए तैयार और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने की सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के रीजनल बिजनेस हेड अरविंद शर्मा ने सिएरा. ईवी की अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम डिजाइन और ग्राहक केंद्रित फीचर्स की जानकारी देते हुए कहा कि यह भारतीय ग्राहकों को फ्यूचरिस्टिक ड्राइविंग का नया अनुभव प्रदान करेगी। इस अवसर पर श्री श्याम मोटर्स के एमडी आरडी गुप्ता, एमडी अंकित सिंघल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नेहा सिंघल, ईवी टीएसएम ऋषभ गुप्ता, पीवी टीएसएम राहुल यादव, ईवी जीएम ऋषिराज शर्मा और पीवी जीएम रिजवान तंवर भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राहकों और डीलर टीम को वाहन की विशेषताओं को जानकारी दी तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये फीचर्स बनाते हैं खास

प्रतिष्ठित सिएरा की विरासत और नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक तकनीक के समन्वय से तैयार सिएरा ईवी में भविष्यवादी एक्सटीरियर, प्रीमियम केबिन, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल कॉकपिट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, उन्नत एडीएएस सुरक्षा फीचर्स, लंबी ड्राइविंग रेंज और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। लॉन्च कार्यक्रम में लाइव अनावरण, एक्सपीरियंस जोन, इंटरैक्टिव प्रस्तुतियां और ग्राहकों के लिए विशेष सहभागिता गतिविधियां भी आयोजित की गई। श्री श्याम मोटर्स ने विश्वास जताया कि सिएरा. ईवी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगी और राजस्थान के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को नई गति देगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery