Thursday, April, 30,2026

अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से परीक्षा देने की अनुमति

जयपुर: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा-2025 अब टलने वाली नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिए महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश में आगामी 5-6 अप्रैल-2026 को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित करने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, जिनकी स्थिति विवाद के कारण परीक्षा में शामिल होने को लेकर अनिश्चित थी।

सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा शामिल थे, ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि परीक्षा नियत तारीख पर ही आयोजित की जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समान परिस्थितियों वाले सभी अभ्यर्थी प्रोविजनल (अस्थायी रूप से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके परिणाम तब तक घोषित नहीं किए जाएंगे, जब तक राजस्थान हाई कोर्ट इस मामले में अपना अंतिम फैसला नहीं सुना देता। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे अभ्यर्थियों को 4 अप्रैल, 2026 तक आदेश की प्रति के साथ परीक्षा प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर एडमिट कार्ड जारी कराने की अनुमति दी
जाए। कोर्ट ने साफ कहा कि परीक्षा में शामिल होने से किसी अभ्यर्थी को स्वतः कोई अधिकार उत्पन्न नहीं होगा और अंतिम चयन हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर रहेगा। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कैंडिडेट्स की भागीदारी पूरी तरह से अस्थायी (प्रोविजनल) होगी और उनका परीक्षा परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा कैंसिल करने से इनकार कर दिया। साथ ही, 2021 की भर्ती के ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए राहत और सावधानी

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से हजारों अभ्यर्थियों, खासकर 2021 नोटिफिकेशन वाले उम्मीदवारों को राहत मिली है। अब वे भी प्रोविजनल रूप से परीक्षा दे सकेंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल एक याचिकाकर्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि समान परिस्थितियों वाले सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगा। हालांकि, कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि परीक्षा में शामिल होना केवल अस्थायी व्यवस्था है। परिणाम हाई कोर्ट के फैसले तक रोके रखे जाएंगे।

ये है पूरा मामला

यह मामला सूरजमल मीणा बनाम राजस्थान राज्य से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने भर्ती प्रक्रिया में लंबित विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले 9 जनवरी, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ आदेश दिए थे और राजस्थान हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी सुनवाई की थी। इसी बीच राजस्थान पुलिस ने एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 की तारीख 5-6 अप्रैल, 2026 घोषित कर दी। याचिकाकर्ता सूरजमल मीणा ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर कर परीक्षा स्थगित करने या कम से कम उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की, ताकि हाई कोर्ट के फैसले तक उन्हें अपूरणीय क्षति न हो। राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने पैरवी करते हुए कहा कि परीक्षा के महज तीन दिन पहले स्थगन करने से लाखों अभ्यर्थी निराश होंगे। इससे पूरी तैयारी प्रभावित होगी और भर्ती प्रक्रिया का गलत संदेश जाएगा। वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.बी. सुरेश और हरेंद्र नील ने तर्क दिया कि अगर परीक्षा स्थगित नहीं की गई तो हाई कोर्ट के अंतिम फैसले का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery