Monday, March, 16,2026

बूथ पर EVM से मॉकपोल होगा अनिवार्य

जयपुर: नगरीय निकायों के आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदान प्रारंभहोने से पूर्व प्रत्येक मतदान बूथ पर ईवीएम से मॉकपोल कराना अनिवार्य होगा। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मॉकपोल प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी की ओर से मतदान अभिकर्ताओं अथवा मतदान दल के सदस्यों की उपस्थिति में कराई जाएगी। मॉकपोल की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पीठासीन अधिकारी की ओर से निर्धारित प्रारूप में मॉकपोल प्रमाण पत्र तैयार कर जारी किया जाएगा। मॉकपोल प्रमाण पत्र में मॉकपोल में भाग लेने वाले मतदान अभिकर्ताओं या मतदान दल के सदस्यों के नाम अंकित किए जाएंगे तथा उन्हें मतदाता पर्ची जारी की जाएगी। इसके साथ ही सदस्य पद के उस अभ्यर्थी की क्रम संख्या भी दर्ज की जाएगी, जिसे मॉकपोल में मत दिया गया हो। मॉकपोल में भाग लेने वाले सभी अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर प्रमाण-पत्र पर लिए जाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery