Friday, June, 27,2025

यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा- रूस के खर्च पर गई हैं महापौर, जांच करा लेंगे

जयपुर: जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की बिना अनुमति ब्राजील यात्रा का मामला तूल पकड़ने के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने महापौर से फोन पर बात की और उन्होंने मीडिया को बताया कि सौम्या गुर्जर रूस के इनविटेशन और खर्चे पर ब्राजील गई हैं। नगर निगम के खर्चे पर नहीं गई। जहां तक कामकाज प्रभावित होने की बात है तो महापौर के मुख्यालय पर नहीं होने पर स्वतः कार्यभार उपमहापौर के पास आ जाता है। महापौर की अनुपस्थिति में तात्कालिक निर्णय करने का जिम्मा उपमहापौर का होता है। उन्होंने विदेश यात्रा की जांच कराने की बात भी कही।

कांग्रेस ने की जांच की मांग

महापौर रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स एसोसिएशन ऑफ सिटीज की जनरल असेंबली में हिस्सा लेने ब्राजील गई हुई हैं। इस यात्रा को लेकर मेयर पर आरोप है कि इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से न तो अनुमति ली और ना ही सूचना दी। मेयर पर लगे इन आरोपों की 'सच बेधड़क' अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद मामला चर्चाओं में आ गया। मामले में कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मेयर और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विदेश यात्रा की जांच की मांग की है। साथ ही मेयर की विदेश यात्रा को लेकर नगर निगम ग्रेटर के नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी सहित कई पार्षदों ने जांच की मांग की। चौधरी ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, जब सौम्या बिना अनुमति विदेश गई। इससे पहले वे रूस यात्रा पर भी बिना सूचना गई थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने कहा कि महापौर लोक सेवक हैं और सरकार को बिना बताए बिना अनुमति विदेश यात्रा पर हैं, जबकि वह अपने निजी कार्यक्रम में एक एनजीओ के माध्यम से विदेश गई हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि इसकी जांच की जाए।

सौम्या ने ब्राजील में किया भारत का प्रतिनिधित्व

नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स प्लस एसोसिएशन ऑफ सिटीज एंड म्युनिसिपैलिटीज की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वैश्विक मंच पर जयपुर की सांस्कृतिक विरासत, स्मार्ट सिटी योजनाएं और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. गुर्जर ने रूस के सेवेरोडविंस्क शहर के प्रमुख इगोर वी. आसेंटयेव के साथ सहयोग के इरादे का पत्र (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों शहरों के बीच शिक्षा, संस्कृति और स्मार्ट प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। अपने संबोधन में डॉ. गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की सोच को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत नवाचार और स्थायित्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery