Saturday, July, 25,2026

SMS: 65 लाख की हाईटेक लैब शुरू, 36 तरह की होंगी जांचें

जयपुर: एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB) में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार करते हुए अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री लैब का शुभारंभ किया गया। लैब का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, एसएसबी अधीक्षक डॉ. नचिकेत व्यास सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई लैब शुरू होने से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए एसएमएस अस्पताल के अन्य ब्लॉकों या मेडिकल कॉलेज की लैब में नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी तथा जांच रिपोर्ट जल्दी उपलब्ध हो सकेगी।

मरीजों का समय बचेगा, इलाज में आएगी तेजी

वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि अभी तक इन अधिकांश जांचों के लिए सैंपल एसएमएस अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की अन्य लैब्स में भेजने पड़ते थे, जिससे अधिक समय लगता था। नई बायोकेमिस्ट्री लैब शुरू होने से न केवल जांच प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि गंभीर मरीजों के उपचार में भी तेजी आएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में लैब में और आधुनिक जांच सुविधाएं जोड़ने की योजना भी तैयार की जा रही है।

एक घंटे में 1000 सैंपलों की जांच

लैब में प्रधानमंत्री सुपर स्पेशलिटी योजना (PMSSY) के तहत करीब 65 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक ट्रांसएशिया एक्सएल-1000 मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन एक घंटे में 1000 से अधिक सैंपलों की जांच करने में सक्षम है। मशीन में सीएसएफ, लिवर सिरोसिस और फेफड़ों में पानी भरने जैसी गंभीर बीमारियों सहित कुल 36 प्रकार की जांचें की जा सकेंगी। एसएसबी अधीक्षक डॉ. नचिकेत व्यास ने बताया कि नई सुविधा से विशेष रूप से नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के मरीजों को राहत मिलेगी। अब मरीजों की कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC), हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, ब्लड शुगर, HbA1C, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), लिपिड प्रोफाइल, थायरॉयड प्रोफाइल (13, T4, TSH), यूरिन जांच, ब्लड क्लॉटिंग टेस्ट, इम्यूनोलॉजी टेस्ट, हार्मोन जांच और ESR जैसी महत्वपूर्ण जांचें अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध होंगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery