Monday, March, 16,2026

हाई लेवल रिपोर्ट ठंडे बस्ते में, दोषियों पर एक्शन नहीं

जयपुर: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में इलाज में लापरवाही और मरीजों की मौत के मामलों ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले वर्ष हुई दो बड़ी घटनाओं ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड और 23 वर्षीय गर्भवती चैना देवी की गलत ब्लड चढ़ाने से मौत की जांच रिपोर्ट आने के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

चैना देवी, निवासी निवाई (टोंक) को 12 मई 2025 को गंभीर हालत में एसएमएस में भर्ती कराया गया था। टीबी, एनीमिया और गर्भावस्था की जटिलताओं से जूझ रही महिला को इलाज के दौरान रक्त चढ़ाया गया, लेकिन ब्लड बैंक की लापरवाही से गलत ग्रुप का रक्त चढ़ा दिया गया। जांच में सामने आया कि निर्धारित 'स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल' का पालन नहीं किया गया। रिवर्स मेथड से ग्रुप की पुष्टि नहीं की गई और सैंपल वायल बदलने की गंभीर चूक हुई। एफएसएल जांच में भी सैंपल पुरुष मरीज का होने की पुष्टि हुई। 21 मई 2025 को महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर बनी हाई-
लेवल कमेटी ने जुलाई 2025 में रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट में ब्लड बैंक प्रभारी समेत पांच कार्मिकों को दोषी मानते हुए कार्रवाई की सिफारिश की गई। जनवरी में विभाग ने एसएमएस प्रशासन से जानकारी भी मांगी, लेकिन उसके बाद फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई। लगातार देरी से चिकित्सा शिक्षा विभाग की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। अब निगाहें मंत्री खींवसर पर हैं कि क्या वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर संदेश देंगे या फिर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठते सवाल यूं ही अनुत्तरित रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery