Monday, March, 16,2026

जिंदगियां बचाने वाला हारा जिंदगी की जंग

जयपुर: एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ जनरल सर्जन एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ. बी.एल. यादव का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। डॉ. यादव महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में आयोजित सर्जन्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेने गए थे। रविवार को अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। इसके बाद सहयोगी डॉक्टर उन्हें आनन-फानन में गोंदिया के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें सीपीआर सहित आवश्यक उपचार दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. यादव के निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. बी.एल. यादव एसएमएस मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर थे। करीब तीन माह पूर्व ही उन्हें एसएमएस ट्रॉमा सेंटर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। वे हर्निया, अपेंडिक्स सहित अन्य लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के विशेषज्ञ माने जाते थे। मूल रूप से वे जयपुर जिले के बेगस गांव के निवासी थे।

3 दिन पहले किया था ऑपरेशन

डॉ. बी.एल. यादव ने अपनी टीम के साथ तीन दिन पहले ही एसएमएस अस्पताल में 18 वर्षीय युवती के पेट से करीब 10 किलो वजनी गांठ को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई थी। युवती पिछले छह महीनों से पेट दर्द और गांठ की गंभीर समस्या
से पीडित थी। जांच के दौरान सामने आया कि गांठ दाईं ओर लिवर, किडनी, डायफ्राम, पेट की बड़ी महाधमनी और अधोशिरा से चिपकी हुई थी। उल्लेखनीय है कि मरीज बीमारी को लेकर 12 वर्ष पूर्व भी ऑपरेशन हो चुका था, जिससे यह मामला और अधिक जटिल हो गया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery