Wednesday, October, 28,2026

अधीक्षक के औचक निरीक्षण में मिली खामियां

जयपुर: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में इमरजेंसी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार देर शाम अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर अनुपस्थित मिले। वहीं, इमरजेंसी विभाग के सीनियर रेजिडेंट (एसआर) भी मौके पर नहीं मिले। इमरजेंसी में एसएमओ की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में चिकित्सकों की गैरमौजूदगी ने व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ट्रॉलियों की उपलब्धता, उनके संचालन में लगे स्टाफ की संख्या, नर्सिंग स्टाफ और मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान कई जगह व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। मरीजों की संख्या और इमरजेंसी में लगातार बढ़ते दबाव के बीच चिकित्सकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने ड्यूटी से नदारद मिले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मरीजों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और इमरजेंसी में उपचार व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery