Monday, March, 16,2026

SMS अस्पताल में इसी माह मिलेगी कार्डियक टावर की सौगात

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल में 54 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अत्याधुनिक कार्डियक टावर ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। इस टावर के शुरू होने से हृदय रोगियों को इमरजेंसी, जांच, उपचार और सर्जरी की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि टावर इस माह के अंत तक चालू हो जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उद्घाटन करवाने की योजना है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने हाल ही में प्रोजेक्ट की समीक्षा की और राजस्थान दिवस को इसे जनता को समर्पित करने की समयसीमा तय की। अस्पताल प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा है। टावर 250 बेड का होगा। इसमें रोबोटिक एंजियोप्लास्टी, 5 कैथ लैब और 4 ऑपरेशन थिएटर शामिल होंगे।

रोबोटिक सर्जरी जैसी नवीनतम तकनीक उपलब्ध रहेगी। टावर इमरजेंसी ब्लॉक के निकट स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज प्रदान करना और बांगड़ तथा अन्य विभागों पर मौजूदा बोझ कम करना है।

बढ़ते हृदय रोगों के बीच बड़ी राहत

पिछले वर्षों में हार्ट अटैक और हृदय संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह टावर दिल के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा राजस्थान के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए भी वरदान बनेगी।

उत्तर भारत का पहला सरकारी एक्सीलेंस ऑफ कार्डियक सेंटर

डॉ. माहेश्वरी के अनुसार यह केंद्र उत्तर भारत में सरकारी क्षेत्र का एकमात्र एक्सीलेंस ऑफ कार्डियक सेंटर होगा। यहां अलग से अत्याधुनिक आईसीयू, विशेषज्ञ टीम और नवीनतम उपकरण मिलेंगे। वर्तमान में अस्पताल में चार कैथ लैब हैं, जो एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए प्रयोग में लाई जाती हैं। नए टावर के शुरू होने पर कैथ लैब की संख्या छह हो जाएगी। टावर में एमआरआई, सीटी स्कैन, टीएमटी, होल्टर मॉनिटरिंग, आइसोटोप लैब, 2डी ईको सहित सभी प्रमुख जांच सुविधाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को विभिन्न विभागों में भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। डॉ. माहेश्वरी का दावा है कि सरकारी क्षेत्र में पूरे देश में ऐसा कोई केंद्र अभी तक नहीं बना है।

आयुष्मान टावर की प्रगति भी तेज

निर्माणाधीन आयुष्मान टावर का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इसमें भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रशासन दोनों परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कार्डियक टावर राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में नई मिसाल कायम करेगा और आमजन को निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery