Monday, March, 16,2026

SMS अस्पताल में 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग, बड़ा हादसा टला

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल में रविवार दोपहर मेडिकल इमरजेंसी के पास बने 'मा योजना' काउंटर के समीप एक चैंबर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां उस समय कोई मरीज या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही एसएमएस की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कमरे में स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे वहां मौजूद स्टाफ घबरा गया और तुरंत सुरक्षा कर्मियों व प्रशासन को सूचना दी।

एक दिन पहले ओटी में भी लगी थी आग

इससे पहले शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल के धन्वंतरि ब्लॉक की तीसरी मंजिल स्थित ऑपरेशन थिएटर में भी आग लग गई थी। उस समय प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील श्रीवास्तव एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। सर्जरी के दौरान उपयोग में ली जा रही एक मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और परिजन घबरा गए। इस घटना में सर्जरी करा रहे बच्चे के हल्का झुलसने की सूचना है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया ने जांच कमेटी गठित की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery