Wednesday, August, 27,2025

मार्च 2026 से शुरू होगा SMS अस्पताल का आयुष्मान टावर और कार्डियक टावर

जयपुर: एसएमएस अस्पताल में प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान टावर और कार्डियक टावर के निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए। कार्डियक टावर को 30 मार्च 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। चिकत्सा मंत्री खींवसर ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान टावर की कमियों को दूर कर इसे विश्वस्तरीय बनाया जाएगा, जिसमें हॉस्पिटल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेषज्ञों की सलाह से इसका स्तर ऊंचा रखा जाएगा।

मंत्री खींवसर ने कार्डियक टावर के उपकरणों की खरीद और इंस्टॉलेशन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। आपातकालीन इकाई को मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अत्याधुनिक और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery