Thursday, January, 29,2026

चांदी ने रचा नया इतिहास... पहुंची तीन लाख रुपए के पार

जयपुर: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-यूरोप के बीच टैरिफ को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी एक ही दिन में 11 हजार रुपए की जोरदार तेजी के साथ तीन लाख एक हजार रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गई। यह चांदी का अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर माना जा रहा है। बीते एक महीने में चांदी की कीमतों में करीब एक लाख रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिसंबर के मध्य में जहां चांदी लगभग दो लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी, वहीं जनवरी के तीसरे सप्ताह तक यह सीधे तीन लाख रुपए तक पहुंच गई। चांदी को 50 हजार से एक लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे, जबकि एक लाख से दो लाख रुपए तक पहुंचने में करीब नौ महीने का समय लगा। लेकिन दो लाख से तीन लाख रुपए का सफर महज एक महीने में पूरा हो गया। सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। जयपुर सर्राफा कमेटी के अनुसार सोना एक ही दिन में 2,500 रुपए उछलकर 1,48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को सोने का भाव 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

खुदरा खरीदारी लगभग ठपः कीमतों में आई इस बेतहाशा तेजी का असर आम उपभोक्ताओं पर साफ दिखाई दे रहा है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा भावों पर खुदरा खरीदारी लगभग ठप हो गई है। बाजार में इस समय अधिकतर गतिविधियां निवेश आधारित हैं। जिन निवेशकों ने पहले कम कीमत पर चांदी खरीदी थी, - वे अब ऊंचे दामों पर मुनाफावसूली कर रहे हैं।

मध्यमवर्गीय परिवारों पर सबसे बड़ा असर

चांदी की महंगाई का सबसे बड़ा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है। शादी और पारंपरिक आयोजनों में चांदी का उपयोग अब सीमित होता जा रहा है। दो वर्ष पहले जब चांदी 80 से 90 हजार रुपए प्रति किलो थी, तब जहां एक किलो चांदी देना आम था, वहीं अब वही बजट केवल 250 से 300 ग्राम चांदी तक सिमट गया है। फिलहाल चांदी के भावों में बड़ी गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery