Monday, March, 16,2026

चांदी की रफ्तार से बाजार हिला दस दिन में उछली ₹1 लाख

जयपुर: सर्राफा बाजार में अभूतपूर्व तेजी ने कारोबारियों और निवेशकों दोनों को चौंका दिया है। चांदी और सोने के भाव ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। चांदी, जिसे 2 से 3 लाख रुपए प्रति किलो होने में करीब 40 दिन लगे थे, वह अब महज 10 दिन में एक लाख रुपए उछलकर सीधे 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है।

वहीं 1 से 2 लाख तक पहुंचने में इसे करीब 10 महीने लगे थे। इतनी तेज चाल को बाजार के इतिहास में दुर्लभ माना जा रहा है। बीते एक ही दिन में चांदी के भाव करीब 27 हजार रुपए बढ़ने से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। भावों में अस्थिरता के चलते खरीदारी लगभग ठप हो गई है। कारोबारी भाव बताने से कतराने लगे हैं, कारीगरों के ऑर्डर रुक गए हैं और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं।

सोने ने भी निवेशकों को किया हैरान

सोने ने भी निवेशकों को हैरान कर दिया है। पिछले 10 दिनों में सोना करीब 36 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। गुरुवार को एक ही दिन में 15,500 रुपए की तेजी के साथ सोना करीब 1 लाख 84 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक माग में तेजी, डॉलर में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संकट ने कीमती धातुओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते रुझान को भी तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा हालात में अस्थिरता बनी रह सकती है। तेजी जितनी तेज है, उतनी ही आशंका अचानक गिरावट की भी है। ऐसे में सर्राफा कारोबारियों और निवेशकों दोनों के लिए आने वाले दिन बेहद सतर्कता भरे होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery