Tuesday, August, 12,2025

सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित करने का प्रस्ताव

जयपुर: केंद्रीय वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने जिम्बाब्वे में आयोजित रामसर कॉप 15 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अलवर की प्रतिष्ठित सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा है। यादव ने वेटलैंड कन्वेंशन की महासचिव डॉ. मुसोंड़ा मुंम्बा से मुलाकात कर उनके समक्ष सिलीसेढ़ झील के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को भी साझा करते हुए सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा है। रामसर स्थल के रूप में नामित होने पर सिलीसेढ़ झील को आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता, संरक्षण प्रयासों में वृद्धि और सतत विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि 91 रामसर स्थलों के साथ भारत में अब एशिया में सबसे अधिक रामसर साइटें हैं।

खीचन और मेनार घोषित हो चुके हैं रामसर स्थल

हाल ही में राजस्थान के फलोदी में खीचन और उदयपुर में मेनार को रामसर स्थल घोषित किया गया है। भारत ने वेटलैंड कन्वेंशन के समक्ष अरुणाचल प्रदेश के ग्लो लेक, बिहार के गोगाबिल लेक, गुजरात के छारी ढांड वेटलैंड रिज़र्व और गोसाबरा वेटलैंड को भी रामसर स्थलों की सूची में सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा है। रामसर साइटों की यह वृद्धि भारत की आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रामसर साइटों की संख्या में वृद्धि, अमृत धरोहर जैसी पहल और वेटलैंड शहरों की मान्यता से यह स्पष्ट है कि भारत वेटलैंड्स के संरक्षण को महत्व दे रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery