Tuesday, August, 12,2025

सरकार दे रही कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावाः अमराराम

सीकर: मास्टर प्लान-2041 के विरोध में शुक्रवार को सीकर सांसद अमराराम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जन आक्रोश रैली निकाली और कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। जन आक्रोश रैली ढाका भवन से शुरू होकर तापड़िया बगीची, कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान लोगों ने भजनलाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मास्टर प्लान को किसान-विरोधी करार देते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मास्टर प्लान की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया और आपत्तियों की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर सांसद अमराराम ने कहा कि यह मास्टर प्लान किसानों और आमजन की जमीन छीनने की साजिश है। भजनलाल सरकार कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा दे रही  है, जिससे सीकर की जनता का भविष्य खतरे में हैं। अमराराम ने चेतावनी दी कि यदि मास्टर प्लान रद्द नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा। सभा को किसान यूनियन और अन्य संगठनों के नेताओं ने भी संबोधित किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि मास्टर प्लान में किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी की गई है। बिना स्थानीय लोगों की सहमति के इस तरह की कोई भी योजना लागू नहीं होने दी जाएगी। रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने मास्टर प्लान का विरोध किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery