Thursday, January, 29,2026

ईरान में महिलाओं के साथ अत्याचार बेहद शर्मनाक

जयपुर: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन कॉलमिस्ट और नोवलिस्ट शोभा डे ने तकनीक के दौर में रिश्ते, शर्म और स्त्री-स्वतंत्रता पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने ईरान की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर दुनिया की चुप्पी को शर्मनाक बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान शोभा डे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक राजनीति के कारण मानवाधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हम ईरान में हो रही घटनाओं से मुंह नहीं मोड़ सकते। निर्दोष महिलाओं के साथ जो हो रहा है, वह आज के दौर में बेहद शर्मनाक है और दुनिया को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

50 साल में बड़ा बदलाव, लेकिन लड़ाई अभी बाकी

पिछले 50 वर्षों में महिलाओं की स्थिति पर लेखिका शोभा डे ने कहा कि वह इस धारणा से असहमत हैं कि कोई बदलाव नहीं आया है। उनके अनुसार सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि आज की महिलाएं बेझिझक होकर अपनी बात रख रही हैं। सोशल मीडिया ने छोटे कस्बों और गांवों की महिलाओं को भी अपनी आवाज उठाने का मंच दिया है। शिक्षा महिला सशक्तीकरण की सबसे मजबूत बुनियाद है, हालांकि कई परिवार आज भी बेटियों को पढ़ाने के बाद उन्हें केवल शादी तक सीमित कर देते हैं।

2026 में भी नहीं बदली लोगों की सोच

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-2026 में अपने सेशन 'द सेंसुअल सेल्फः ग्लैमर, सेलिब्रिटी और सब्टेंस' के दौरान शोभा डे ने कहा कि लड़की पवित्र होनी चाहिए, पति को खुश रखने वाली होनी चाहिए और पति का खुश रहना सबसे जरूरी माना जाता है। हैरानी की बात यह है कि 2026 में भी यह सोच ज्यादा नहीं बदली है और इसमें यंगस्टर्स भी किसी हद तक शामिल हैं। असल में, आपसी समझ (अंडरस्टैंडिंग) को ज्यादा अहमियत मिलनी चाहिए। फ्रंट लॉन में आयोजित इस सेशन में शोभा डे के साथ अनीश गावंडे संवाद कर रहे थे। चर्चा के दौरान शोभा डे ने समाज की मानसिकता, रिश्तों की जटिलताओं और युवा सोच पर खुलकर अपनी बात रखी। अपनी यंग सोच और फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल पर शोभा डे ने कहा कि अगर हम यह मान लें कि हमारी सारी जिम्मेदारियां पूरी हो चुकी हैं, बच्चों को बड़ा कर दिया, पढ़ा-लिखा दिया और अब बस एक कोना ढूंढ लिया तो यहीं से जिंदगी गड़बड़ हो जाती है। उन्होंने कहा, 'जिंदगी में एडवेंचर कभी खत्म नहीं होना चाहिए। उसे हर हाल में जिंदा रखना जरूरी है।'

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery