Thursday, January, 29,2026

वीबी-जी राम जी से गांवों का कायाकल्पः शिवराज

नागौर/जयपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नागौर जिले के मेड़ता में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना देश के गांवों का कायाकल्प करेगी। इस योजना के तहत अब मजदूरों को 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा और इसका बजट बढ़ाकर 1.51 लाख करोड़ रुपए किया गया है। इससे गांव गरीबीमुक्त और रोजगारयुक्त बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो किसान को ठगेंगे, वे बचेंगे नहीं। चौहान ने कहा कि अभी हम दो कानून अगले सत्र तक लाने वाले हैं। पहला बीज का कानून। कई बार कंपनियां महंगा बीज बेच देती हैं और बीज खराब निकल जाता है। किसान ठगा महसूस करता है। इसके लिए कांग्रेस ने कोई प्रावधान नहीं रखा था। इसके साथ ही नकली खाद और घटिया पेस्टीसाइड कोई भी नहीं बेच पाएगा, ऐसे बेईमानों को कहीं का नहीं छोड़ा जाएगा। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान में किसानों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब देरी से क्लेम देने पर बीमा कंपनियों को ब्याज भी देना होगा।

कांग्रेस राज में संत विजयदास को करना पड़ा था आत्मदाहः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली पहाड़ी के मसले पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे गिरिराज जी के भक्त हैं और उसे नुकसान कैसे होने देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने 2010 के कागज देखने चाहिए। कांग्रेस शासन में ही बृज के पहाड़ों को बचाने के लिए 551 दिन संतों को धरना देना पड़ा था। संत विजयदास को आत्मदाह करना पड़ा। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बहकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के साथ धोखा हुआ। हमारे राज में अब तक 92 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और आने वाले समय में 4 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

आपके कर्म करवा रहे हैं वोट चोरी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी को लेकर विरोध कर रही है। आपके कर्म वोट चोरी कर रहे हैं। आपने जनता को धोखा देने का काम किया। आप जिससे गठबंधन करते हैं, उससे भी कम रह जाते हैं। वहां भी वोट चोरी हम ही करते हैं क्या?

हजारों करोड़ की सौगात

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सीएम को पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 2,089 करोड़ रुपए के कार्यों का स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही 35,800 किसानों को 187.60 करोड़, 5 लाख किसानों को 617.58 करोड़, 5 लाख पशुपालकों को 150 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18,500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई। नागौर जिले में 351 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery