Tuesday, August, 12,2025

राजस्थान के किसानों को 1426 करोड़ की सौगात

जयपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान भारत की आत्मा हैं। डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। चौहान ने कहा कि झुंझुनूं वीरों की भूमि है, जहां के सैकड़ों जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। चौहान सोमवार को झुंझुनूं में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राजस्थान के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसानों को 1426 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम भुगतान किया गया। शिवराज सिंह ने राजस्थान सरकार द्वारा कृषक हित में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। चौहान ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिंधु समझौते के तहत पाकिस्तान को पानी और पैसा दिया, जो देश के साथ बेईमानी थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान को जल्द ही यमुना, चंबल और सिंधु नदी का पानी मिलेगा।

शिवराज सिंह ने पहलगाम के कायराना आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट कर दिया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और यह कार्रवाई भारत ने अपनी क्षमता से की, किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।

फसल बर्बाद होते ही मिलेगा बीमा भुगतान

शिवराज सिंह ने कहा कि पहले की सरकारे फसल बीमा का भुगतान तभी करती थी, जब पूरी तहसील या ब्लॉक की फसल बर्बाद हो जाती थी। अब पीएम मोदी ने नियम बदल दिए है। यदि किसी एक किसान की भी फसल बर्बाद होती है तो उसे बीगा राशि मिलेगी। यहां तक कि वायरस अटैक की स्थिति में भी, किसानों की ओर से सिर्फ एक फोटो भेजने पर वैज्ञानिकों की टीम तुरंत गांव पहुंचेगी।

कांग्रेस की किसानों के लिए न नीति, ना नीयतः मुख्यमंत्री भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों को संबल देने का कार्य किया है। पहले की सरकारें गरीबी हटाओ का नारा देकर कुछ नहीं करती थीं। कांग्रेस की किसानों के लिए न तो नीति थी, ना नीयत। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र को पानी पहुंचाने के लिए डीपीआर तैयार हो रही है और जल्द ही काम शुरू होगा। यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और इसका सर्वे भी शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभअब डीबीटी के जरिए सीधे खातों में मिलता है। हमारी सरकार ने एमएसपी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया से कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है।

किसानों और पशुपालकों के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने भी कहा कि नई फसल बीमा योजना से उन्हें समय पर मुआवजा मिल रहा है और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। चौहान और शर्मा दोनों ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में राजस्थान के किसानों की आय दोगुनी होगी और राज्य पानी की कमी से जूझने के बजाय कृषि उत्पादन में अग्रणी बनेगा। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। मंच से किसान कल्याण और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery