Thursday, February, 19,2026

भारत और अमेरिका समझौते में किसानों के हित सुरक्षितः चौहान

जयपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और किसानों के हितों पर जोर दिया। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चल रही अटकलों को खारिज किया। साथ ही एआई आधारित नई योजना 'भारत-VISTAAR' लॉन्च की और CCS-NIAM के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर चल रही है और किसी भी कीमत पर किसानों पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित भारत विस्तार के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि गेहूं, चावल, मक्का जैसी संवेदनशील फसलों पर आयात का दरवाजा पूरी तरह बंद है। भारत चावल उत्पादन में दुनिया में नंबर-1 है और चीन से आगे निकल चुका है, इसलिए इन फसलों पर कोई आयात नहीं होगा।

सेब के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत की सालाना जरूरत करीब 5.5 लाख मीट्रिक टन है, जो अभी तुर्की और ईरान से आती है। यदि अमेरिका से 1 लाख मीट्रिक टन सेब आयात होता है और उस पर ऊंचा शुल्क लगाकर कोटा तय किया जाता है, तो यह भारतीय सेब उत्पादकों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। सोयाबीन और मक्का पर कोई रियायत नहीं दी गई है। कपास के मामले में उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन से उद्योगों की जरूरत ज्यादा होने पर कुछ आयात होता है, जिससे कपड़ा उद्योग चलता है, रोजगार और निर्यात बढ़ता है। भारत का टेक्सटाइल निर्यात बढ़ाकर 45 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने की क्षमता है, जिसका लाभ किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

'भारत विस्तार' से किसानों को मिलेगा सीधा लाभः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह कृषि में डिजिटल क्रांति है, जो किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी। राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई में देश में पहले स्थान पर है और रेगिस्तान को हरा-भरा बनाने में अग्रणी है। कार्यक्रम में एआई हैकथॉन और एग्री कोष एआई स्ट्रैटेजी रोडमैप भी लॉन्च किया गया। किसानों ने लाइव डेमो में नंबर डायल कर समस्याओं का समाधान पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विस्तार के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी और सेवाएं सीधे बातचीत के माध्यम से तुरंत उनकी भाषा में मिलेंगी। महाराष्ट्र से महाविस्तार, बिहार से बिहार कृषि और गुजरात से अमूल जैसे सिस्टम पहले ही इससे जुड़ चुके हैं। यह एक साझा डिजिटल आधार है, जो
केंद्र और राज्यों की प्रणालियों को जोड़कर किसानों तक सेवाएं सरल एकीकृत और भरोसेमंद तरीके से पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, केंद्रीय अतिरिक्त कृषि सचिव प्रमोन कुमार मेहरड़ा, प्रमुख शासन सचिव कृषि मंजू राजपाल सहित कृषि विभाग के अधिकारी और किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पदाधिकारी, कृषि विपणन बोर्ड, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों, पंचायत समिति कार्यालयों एवं कृषि मंडियों सहित अन्य कृषि से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि और किसान जुड़े।

एक ही नंबर पर मिलेगी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने जयपुर में 'भारत विस्तार' योजना का शुभारंभ किया। यह एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों को कृषि संबंधी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराएगा। इस योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं और तुरंत जवाब मिलेगा। बाजार भाव, मौसम, फसल सलाह, योजनाएं, ऋण, बीमा आदि की जानकारी स्थानीय भाषा में मिलेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery