Sunday, February, 08,2026

शेखावाटी की प्रतिभाओं का आज होगा सम्मान

जयपुर/सीकर: समाज सेवा, शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, उद्योग, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों और संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शनिवार को प्रतिष्ठित 'शेखावाटी के रत्न' सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे सीकर के जयपुर रोड स्थित लोढ़िया रिसॉर्ट्स में आयोजित होगा।

समारोह में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शेखावाटी अंचल की उन प्रतिभाओं को सम्मान देना है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दी और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई। इस गरिमामय आयोजन का नेतृत्व फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

कई दिग्गज होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर संत ओमदास जी महाराज मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सीकर सांसद अमराराम, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, फतेहपुर विधायक हाकम अली, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र चौधरी धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत भी शामिल होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery