Friday, April, 18,2025

शीतला अष्टमी आज... माता को लगेगा ठंडे पकवानों का भोग

जयपुर: शीतला माता का पूजन करने और माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाने के लिए गुरुवार को घरों में महिलाओं ने राबड़ी, दही, पुए, कांजी बड़े, दही बड़े, बेजड़, बाजरे की रोटी, पूड़ी-पकौड़ी, नमकीन, कढ़ी चावल आदि पकवान तैयार किए। शुक्रवार को सुबह शीतला माता का पूजन करके माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर सभी परिवारजन इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। इस बार शीतलाष्टमी बास्योड़ा का पूजन अष्टमी के एक दिन पहले सप्तमी को किया जाएगा।

रांधा-पुआं पर मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी

महिलाओं ने रांधा-पुआं पर एक दिन पहले ही माता को लगाने वाला भोग तैयार कर लिया। साथ ही पकवानों को रखने के लिए महिलाओं ने मिट्टी के बरतन आदि खरीदे। शीतला अष्टमी के दिन शील की डूंगरी चाकसू में बड़ा मेला भरेगा। शीतला माता से प्रार्थना की जाएगी कि परिवार में किसी भी सदस्य को चेचक या चर्म रोग न हो। पुराने समय में ऐसा कहा जाता था कि ठंडा व बासी भोजन करने से शरीर का तापमान संतुलित रहता था और संक्रमण से बचाव होता था। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि तिथि की शुरुआत 21 मार्च को देर रात 2:45 बजे से होगी और अगले दिन 22 मार्च को सुबह 4:23 बजे समाप्त होगी।

फिर बदला मौसम का मिजाज... जयपुर में बूंदाबांदी

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्वेस सक्रिय होने के कारण शीतलाष्टमी के दिन मौसम में भी बदलाव की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग ने तीन-चार दिन बारिश होने का अनुमान जताया है। अभी दिनभर तेज गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है। मार्च महीने की गर्मी भी दिनभर लोगों को परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में गर्मी अत्यधिक पड़ने से बाहर निकलने में चिलचिलाती धूप लगती है। प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 37 डिग्री रहा। इसी के साथ फलौदी, जोधपुर सिटी, डूंगरपुर में 36 डिग्री रहा। बीकानेर, धौलपुर, अंता बारां, जालौर, लूणकरणसर, दौसा और पाली में 35 डिग्री तक रहा। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहने से लोगों को गर्मी बढ़ने का अहसास हो रहा है। उधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होने से मौसम विभाग ने जयपुर समेत 9 जिलों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery