Saturday, July, 25,2026

सीकर, फतेहपुर, नागौर, चूरू और माउंट आबू में जमी बर्फ

जयपुर: प्रदेश में इस सीजन की गलन व हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू के अलावा शेखावाटी के सीकर, चूरू, नागौर जिलों में कई इलाकों में सुबह के समय बर्फ जमी हुई मिली। माउंट आबू शहर में तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू और करौली में 2.2 डिग्री और पिलानी में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में शीतलहर और पाले का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो दिन शीतलहर जारी रहेगी

 

प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम
राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को बाड़मेर को छोड़कर सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। अलवर में 3 डिग्री, सिरोही में 3.7, संगरिया में 3.8, अंता (बारां) 4.6, डबोक और धौलपुर 5.1, चित्तौड़गढ़ 5.2, अजमेर और भीलवाड़ा 5.9, वनस्थली 6.6, कोटा और जयपुर 6.8, आबू रोड 7.2, बीकानेर 7.6, जैसलमेर 7.8, फलोदी 9.2, जालोर 9.4, डूंगरपुर 9.9, जोधपुर में 10 डिग्री और बाड़मेर में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery