Friday, June, 27,2025

प्रखर नेत्री, कवयित्री और सामाजिक न्याय की मिसाल थीं व्यास

जयपुर: राजनीति में अपनी बौद्धिकता, कविता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण के लिए जानी जाने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। 78 वर्षीय डॉ. व्यास चार बार लोकसभा सांसद रहीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उदयपुर से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई, जहां उन्होंने सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण के लिए अथक कार्य किया। उनकी बौद्धिकता और स्वच्छ छवि ने उन्हें सम्मान दिलाया। कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

तीन बार उदयपुर और एक बार चित्तौड़गढ़ से चुनी गई थी लोकसभा सांसद

8 जुलाई 1946 को नाथद्वारा, राजस्थान में जन्मीं डॉ. गिरिजा व्यास ने दर्शनशास्त्र में पीएचडी की और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर, तथा डेलावेयर विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। मात्र 25 वर्ष की उम्र में 1971 में वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनीं, जो उनके राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत थी। साल 1985 से 1990 तक राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्यमंत्री रहीं। डॉ. व्यास ने उदयपुर से तीन बार (1991, 1996, 1999) और चित्तौड़गढ़ से एक बार (2009) लोकसभा सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। नरसिम्हा राव सरकार में 1991-1993 तक वे सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री रहीं। मनमोहन सिंह की यूपीए-2 सरकार में 2013-2014 तक वे शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री रहीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और हिंसा के खिलाफ नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने जताया शोक

डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए इसे सबके लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया। गहलोत शुक्रवार को उदयपुर में डॉ गिरिजा व्यास के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सचिन पायलट ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि गिरिजा व्यास के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने राजनीति में सादगीपूर्ण और संवेदनशील नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। डॉ. व्यास का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों की मिसाल रहा है। इनके अलावा पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery