Friday, September, 26,2025

प्रशासनिक सुधार के साथ सामाजिक समरसता पर जोर

जयपुर: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने राजस्थान के दो दिवसीय दौरे के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। बुधवार को मकवाना की अध्यक्षता में एट्रोसिटी एक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।

उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में सुधार के निर्देश दिए और कहा कि अपराधों में कमी और सामाजिक समरसता के लिए समाज का सहयोग जरूरी है। मकवाना ने संतों, सामाजिक संस्थाओं और प्रभावशाली लोगों के सहयोग से सकारात्मक बदलाव की बात कही। बैठक में आयोग सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर और लवकुश कुमार भी मौजूद रहे। वहीं, आयोग ने बुधवार को जामडोली कैंपस में अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण और पौधरोपण किया। इसके साथ ही छात्राओं के साथ भोजन कर संवाद भी किया।

एससी वर्ग से जुड़े अपराधों में आई कमी: बेढम

जयपुर में हुई बैठक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में अनुसूचित जाति वर्ग के अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराध मुक्त राजस्थान के लक्ष्य पर काम कर रही है और आयोग से मिले सुझावों पर अमल किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक सनमीत कौर ने अपराधों के निस्तारण, चार्जशीट और सहायता राशि की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मामलों में गिरावट आई है और सामाजिक जागरूकता से कुरीतियां दूर होंगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल ने बताया कि 2023 में 8212 एट्रोसिटी मामले दर्ज हुए, जो 2024 में 7007 और 2025 में अब तक 3651 रह गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery