Wednesday, April, 29,2026

सवाई माधोपुर में स्कूल के बच्चे लेंगे पुलिस से प्रशिक्षण

जयपुर/ सवाई माधोपुर: युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और कानून के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर पुलिस जल्द ही पुलिस कैडेट योजना लागू करने जा रही है, जो NCC (नेशनल कैडेट कॉप्स) की तर्ज पर तैयार की गई है। इसका विस्तृत प्लान तैयार कर लिया गया है। इस योजना के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें पुलिसकमी स्वयं बच्चों को विभिन्न विषयों की ट्रेनिंग देंगे। कार्यक्रम में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित करना और उन्हें कानून के प्रति जागरूक बनाना है। इसके तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, कम्युनिटी पुलिसिंग और नागरिक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पुलिस कैडेट योजना में ड्रिल, परेड, फिजिकल फिटनेस, मॉर्निंग एक्सरसाइज और सेल्फ डिफेंस जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके जरिए बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सिविल डिफेंस से जुड़ी बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे आपात स्थिति में मदद करने की क्षमता विकसित हो सके। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना वैसे तो वर्ष 2019 में लॉन्च की गई थी और इससे प्रदेश भर के 900 से ज्यादा स्कूल जोड़े गए थे, लेकिन वर्तमान में धरातल पर इसकी मौजूदगी कहीं नजर नहीं आती है। सवाई माधोपुर पुलिस ने नए सिरे से इसे धरातल पर उतारने की पहल की है। यह सफल रहती है तो राज्य के अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल बन सकती है।

मोबाइल और डिजिटल लत से दूर करना उद्देश्य

इस पहल का एक बड़ा उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और डिजिटल लत से दूर करना भी है। नियमित ट्रेनिंग, खेलकूद और अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से विद्यार्थियों का ध्यान सकारात्मक गतिविधियों की और केंद्रित किया जाएगा, जिससे उनकी सेहत में सुधार आएगा। यह योजना आम विद्यार्थियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे न केवल उनकी फिटनेस बेहतर होगी, बल्कि वे अपने अभिभावकों के कार्य और जिम्मेदारियों को भी करीब से समझ सकेंगे। पुलिस कैडेट योजना उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, जो भविष्य में पुलिस, सेना या अन्य सुरक्षा सेवाओं में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। शुरुआती स्तर पर मिलने वाली यह ट्रेनिंग उन्हें आगे की प्रतियोगी परीक्षाओ और चयन प्रक्रियाओं के लिए तैयार करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery