Sunday, June, 14,2026

दौसा में होगा पायलट कैंप का शक्ति प्रदर्शन

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगातार सचिन पायलट पर किए जा रहे तीखे राजनीतिक हमलों के बीच अब पायलट कैंप ने भी अपनी ताकत दिखाने की रणनीति तेज कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर 11 जून को दौसा के भड़ाना में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को इस बार बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। पायलट कैंप पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में लगा हुआ है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि गहलोत की ओर से हाल के दिनों में सचिन पायलट को लेकर दिए गए आक्रामक बयानों के बाद पायलट कैंप इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से संगठन और जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश देना चाहता है। इसी रणनीति के तहत कार्यक्रम में पूर्वी राजस्थान के साथ दिल्ली एनसीआर से भी बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की योजना बनाई गई है।

विधायकों और नेताओं को भी दिया निमंत्रण

श्रद्धांजलि सभा के लिए सचिन पायलट की ओर से राजस्थान कांग्रेस के विधायकों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, बोर्ड एवं निगमों के पूर्व चेयरमैन और पार्टी पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

10 जून को करौली में जनसभा

इस शक्ति प्रदर्शन से पहले सचिन पायलट 10 जून को करौली जिले के डांग क्षेत्र स्थित सकरघटा में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जयपुर से शुरू होगा काफिला

पायलट कैंप से जुड़े नेताओं के अनुसार 11 जून को शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत जयपुर से होगी, जहां से सचिन पायलट सुबह 8 बजे 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ दौसा के लिए रवाना होंगे। रास्ते में कानोता और बस्सी - जैसे क्षेत्रों से भी समर्थक काफिले में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों से भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery