Monday, March, 16,2026

कहा- दबाव में हुआ अमेरिका के साथ भारत का समझौता

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पायलट ने कहा कि इस समझौते के दूरगामी परिणाम देश के किसानों, छोटे व मध्यम व्यापारियों और नौजवानों के लिए नुकसान पहुंचाने वाले साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के किसानों, विशेषकर कपास और सोयाबीन उत्पादकों का भारी नुकसान होगा। सरकार ने जान-बूझकर छोटे व्यापारियों, नौजवानों और हमारे दुग्ध उत्पादकों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ हुआ समझौता पूरी तरह व्यापारिक था, जबकि अमेरिका के साथ हुआ समझौता दबाव में लिया गया प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पहले 3-5 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया और अब उसे 18 प्रतिशत करने को उपलब्धि बताया जा रहा है। करीब 500 अरब डॉलर के व्यापार समझौते में क्या खरीदा जाएगा और किस कीमत पर खरीदा जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। पायलट ने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है। भारत की ऊर्जा नीति पर बाहरी दबाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने सवाल किया कि कोई देश भारत को यह कैसे निर्देश दे सकता है कि तेल कहां से खरीदा जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery