Thursday, April, 30,2026

राजनीति में शिष्टाचार और बयानबाजी की मर्यादा होनी चाहिए: पायलट

जयपुर: भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की ओर से सचिन पायलट को 'बहुरूपिया' बताए जाने और उनकी निष्ठा पर सवाल किए जाने के मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पलटवार किया है। पायलट ने कहा कि बीजेपी नेताओं को उनके नाम से आखिर क्यों परेशानी है। उन्होंने कहा कि वह अग्रवाल को व्यक्तिगत तौर पर जानते तक नहीं हैं और ना ही कभी मुलाकात हुई है, ऐसे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने राजनीति में शिष्टाचार और बयानबाजी की एक मर्यादा बनाए रखने की बात कही और साथ ही कहा कि विरोधियों को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। पायलट ने कहा कि राजनीति में बेहतर यही रहता है कि जो टीका-टिप्पणी है, वह एक स्तर की होनी चाहिए। राजनीति सैद्धांतिक, वैचारिक और मुद्दों पर होनी चाहिए। जो लोग इस पर चलते हैं, वे लंबे समय तक लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं।

सार्वजनिक माफी की मांग, टोंक में विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस ने भी एकजुट होकर अग्रवाल के बयान का विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रभारी के बयान को 'अशोभनीय' बताते हुए उनसे बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं, पायलट समर्थकों ने बयान के विरोध में राधामोहन दास अग्रवाल का पुतला फूंका और विरोध-प्रदर्शन किया। इस पूरे मामले में अब कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और इन आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के भी बयान सामने आए हैं।

मदन राठौड़ की सफाई

राठौड़ ने 'बहुरूपिया' शब्द को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रभारी ने जो कहा, उसमें 'बहुरूपिया' शब्द है। इसलिए कहा कि वह 'बहुरूप' शब्द सचिन पायलट के लिए है। वे सुंदर हैं, सौम्य हैं। पायलट के पिताजी का भी अशोक गहलोत ने अपमान किया था, तब उन्होंने रूद्र रूप दिखाया, इसलिए उनके अलग-अलग रूप हैं।

गहलोत ही थे पूरे ड्रामे के डायरेक्टर

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी को मानेसर में हुई घटना को कभी भूलने नहीं देना चाहते हैं। मैंने उस घटना के समय भी कहा था, आज फिर कहता हूं कि उस घटना के रचनाकार, उस कहानी के रचयिता, उस पूरे ड्रामे के डायरेक्टर और उस ड्रामा का पटाक्षेप करने वाले खुद गहलोत हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery