Sunday, June, 14,2026

गहलोत मुझे भी वैसा ही स्नेह देते हैं जैसा वैभव को: सचिन

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में खींचतान की खबरों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। दौसा के भंडाना स्थित राजेश पायलट स्मृति स्मारक पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए सचिन ने कहा कि गहलोत उन्हें भी उतना ही स्नेह और लगाव देते हैं, जितना अपने बेटे वैभव गहलोत को।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सचिन मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने उनका वक्तव्य सुना है। उन्होंने कहा कि वे अपने पुत्र वैभव जितना ही स्नेह और लगाव मुझसे भी रखते हैं। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है कि मोहब्बत की दुकान खोलनी है, उसी सोच के साथ सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। सचिन ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस देशभर में एक मजबूत इकाई के रूप में पहचान रखती है और सभी का लक्ष्य पार्टी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक सहित कई मुद्दों पर जनता परेशान है और विपक्ष इन मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठा रहा है।

12 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखे सरकारः सचिन पायलट

सचिन ने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में इंडिया गठबंधन की बैठक में भाजपा के खिलाफ मिलकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा आखिर कब तक पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह की आलोचना करती रहेगी। केंद्र सरकार को अब अपने 12 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। राजस्थान सरकार को घेरते हुए पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य में अपराध, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। जनता का सरकार से भरोसा उठता जा रहा है और भाजपा सरकार अपना जनाधार और प्रभाव खो चुकी है।

सचिन-वैभव दोनों बच्चों की तरह रहेः गहलोत

सचिन पायलट की इस प्रतिक्रिया पर अशोक गहलोत ने भी अपनी बात दोहराई। गहलोत ने कहा कि सचिन ने कोई गलत बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि मैं यह बात पहले ही कह चुका हूं। हम एक-दूसरे के परिवारों में आते-जाते रहे हैं। सचिन और वैभव दोनों बच्चों की तरह रहे हैं। मैंने जो कहा, वह दिल से कहा है। गहलोत ने कहा कि उन्होंने हाल ही में जो बयान दिया था, उसका उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं था, बल्कि एक धारणा को स्पष्ट करना था। उन्होंने कहा कि देशभर में यह परसेप्शन बन गया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं किया और इसी वजह से पार्टी में घटनाक्रम हुआ। वास्तविकता अलग थी और इसलिए उन्होंने अपने मन की बात सार्वजनिक रूप से रखी। साथ ही गहलोत ने कहा कि आज की मेरी बात के बाद ये अध्याय खत्म हो जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery