Friday, June, 27,2025

5 साल से घाटे में चल रही RVPNL आई 344 करोड़ के मुनाफे में

जयपुर: घाटा, नुकसान और चोरी जैसे शब्द विद्युत भवन के पर्याय बन गए हैं, लेकिन इस बार लंबे समय बाद इसी विद्युत भवन से एक सुखद आश्चर्य और खुशी वाली खबर आई है। बिजली सेक्टर की बड़ी कंपनी विद्युत प्रसारण निगम (आरवीपीएनएल) ने वर्ष 2024-25 में 344 करोड़ 11 लाख रुपए का प्रॉफिट दिया है।

इससे पूर्व पिछले 5 वर्षों से यह निगम घाटे में चल रहा था। वर्ष 2023-24 में 645 करोड़, 2022-23 में 34 करोड़ 61 लाख, वर्ष 2021-22 में 27 करोड़ 37 लाख, वर्ष 2019-20 में 23 करोड़ और वर्ष 2018-19 में 142 करोड़ का घाटा रहा था। निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) नथमल डिडेल आलोक (आईएएस 2013 बैच) ने 331वीं बोर्ड मीटिंग में जो लेखे पेश किए हैं, उसके अनुसार वर्ष 2024-25 में कुल आय 4634.41 करोड़ और खर्चा 4290.30 करोड़ रहा। इस तरह 344 करोड़ 11 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

जानकारों का कहना है कि निगम की लंबे अंतराल के बाद लाभ की यह रिकॉर्ड उपलब्धि है। इससे पूर्व वर्ष 2017-18 में 73 करोड़, वर्ष 2016-17 में 71 करोड़ 58 लाख और वित्तीय वर्ष 2015-16 में 81 करोड़ 65 लाख रुपयों का लाभ हुआ था।

वस्तुस्थिति तो यह है कि पिछली सरकार के 5 वर्षों के शासनकाल में इस निगम की हालत बद से बदतर होती चली गई। पूर्व के वर्षों का लाभ छू-मंतर हो गया और घाटे ने उसकी जगह ले ली। पिछली सरकार विरासत में भजन लाल सरकार को आरवीपीएनएल (विद्युत प्रसारण निगम) की दयनीय स्थिति सौंप कर गई थी। दयनीयता भी 645 करोड़ 17 लाख रुपए के निगम के इतिहास के सबसे बड़े और रिकॉर्ड घाटे की।

भजन लाल सरकार ने अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे आरवीपीएनएल की कमान सीनियर आईएएस आलोक (1993 बैच आईएएस) को सौंपी। तब फरवरी 2024 में आलोक केंद्र में 4 वर्ष के डेपुटेशन के बाद वापस लौटे थे। अनुभवी और हार्ड टास्क मास्टर की छवि वाले आलोक के साथ जोड़ा गया बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर नथमल डिडेल को। कहना पड़ेगा कि आलोक और नथमल की आईएएस जोड़ी ने एक वर्ष में जिस कड़ी मेहनत, लगन और निष्ठा से काम किया, उसने कमाल कर दिखाया। वर्ष 2023-24 का 645 करोड़ का रिकॉर्ड घाटा 344 करोड़ 11 लाख रुपए के रिकॉर्ड लाभ में बदल गया।

ऊर्जा विकास निगम चेयरमैन की कुर्सी दो महीने से खाली

एसीएस रैंक के सीनियर आईएएस आलोक तो आरवीपीएनएल में इतिहास बना कर दो माह पूर्व लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। यह जानते हुए भी कि बीमारी के कारण आलोक जल्दी ही वापस नहीं लौटने वाले है, डीओपी ने किसी सीनियर आईएएस को उनकी जगह नियुक्त नहीं किया। आलोक एक साथ 3 पदों की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे- एसीएस एनर्जी डिपार्टमेंट, चेयरमैन आरवीपीएनएल और चेयरमैन ऊर्जा विकास निगम। 

डीओपी ने एनर्जी डिपार्टमेंट और आरवीपीएनएल का एडिशनल चार्ज तो आरती डोगरा (2006 बैच आईएएस) को सौंप दिया लेकिन ऊर्जा विकास निगम के चेयरमैन की कुर्सी आज भी दो महीने से खाली चल रही है। जानकारों के अनुसार आरती डोगरा योग्यता, कार्यकुशलता और कर्मठता के मापदंड पर खरी हैं, लेकिन 13 वर्ष सीनियर आलोक की विरासत को संभालना उनके लिए थोड़ा कठिन है। हर कोई जानता है कि गर्मी के चार महीने 'विद्युत भवन' के सबसे कठिन व चुनौती वाले दिन होते हैं। ऐसे में किसी सीनियर आईएएस को यहां की कमान सौंपी जाना नितांत जरूरी है। फिर बिजली खरीद करने वाले ऊर्जा विकास निगम में चेयरमैन की जगह प्रबंध निदेशक ओम कसेरा (2012 बैच आईएएस) के अकेले के भरोसे करोड़ों की बिजली खरीद का काम सौंपना जोखिम भरा है। पता नहीं आखिर डीओपी का इन सब बातों की ओर ध्यान क्यों नहीं है?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery