Monday, March, 16,2026

अब भर्ती परीक्षाओं की OMR शीट देख सकेंगे अभ्यर्थी

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में पहली बार बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने चपरासी (ग्रेड फोर्थ) भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए 1 लाख 41 हजार अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट्स अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। यह पहली बार है जब बोर्ड ने इतने बड़े पैमाने पर ओएमआर शीट्स सार्वजनिक की हैं। इतना ही नहीं, राजस्थान में किसी भी परीक्षा एजेंसी द्वारा भी यह पहली बार किया गया है। अब अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट्स देख सकेंगे और एक महीने तक उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि हाल के विवादों के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट्स ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी और इसकी शुरुआत इसी परीक्षा से की गई है। इस व्यवस्था के तहत यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी ओएमआर शीट में कोई त्रुटि या छेड़छाड़ नजर आती है तो वह निर्धारित समय सीमा में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इससे अभ्यर्थियों को स्वयं उत्तर जांचने का अवसर मिलेगा और शंकाओं का समय पर समाधान हो सकेगा।

शंकाएं और बोर्ड का तुरंत जवाब

ओएमआर शीट्स अपलोड होने के बाद अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए। कुछ अभ्यर्थियों ने पूछा कि दो भाइयों के अंक समान कैसे हो सकते हैं, जबकि उनके अटेम्ट किए गए और छोड़े गए प्रश्न अलग-अलग हैं। बोर्ड ने ओएमआर शीट्स सार्वजनिक कर इन शंकाओं का तथ्यात्मक जवाब दिया। अध्यक्ष आलोक राज ने एक अभ्यर्थी मनीषा को जवाब देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और रिसर्च फर्जीवाड़ा पकड़ने में मददगार साबित होगी।

गत दिनों सामने आई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 2018 की सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता), प्रयोगशाला सहायक और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बोर्ड के पूर्व तकनीकी प्रमुख संजय माथुर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन परीक्षाओं के लिए 9,40,038 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनकी परीक्षा वर्ष 2019 में आयोजित हुई थी। ओएमआर शीट्स की स्कैनिंग  का कार्य आउटसोर्स फर्म राभव लिमिटेड को सौंपा गया था। जांच में सामने आया कि फर्म के कर्मचारी शादान खान और विनोद कुमार गौड़ ने संजय माथुर और प्रवीण गंगवाल से मिलीभगत कर ओएमआर शीट्स में हेरफेर किया और चुनिदा अभ्यर्थियों के अंक बढ़ाए। जांच में यह भी सामने आया कि एक अभ्यर्थी पूनम माथुर के 63 अंक बढ़ाकर 182 कर दिए गए, जबकि नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को 259 अंक दर्शाए गए। इस तरह 36 अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाकर लाखों रुपए कमाए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery