Monday, August, 11,2025

जीवन भर पत्रकारिता व सांस्कृतिक चेतना को देते रहे नई दिशा

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पाथेय कण के संरक्षक माणकचंद का बुधवार को यहां सवाई मानसिंह अस्पताल में किडनी की बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार झालाना श्मशान घाट पर बुधवार शाम किया गया। देश के चुनिंदा प्रचारकों में शामिल माणकचंद पिछले साठ साल से संघ में पूर्णकालिक के तौर पर काम कर रहे थे। संघ कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में माणकजी भाईसाहब के रूप में उनकी पहचान थी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं ने माणकचंद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मीठा बोलते, जेब में रखते मिश्री

माणकचंद ने 'पाथेय कण' मासिक पत्रिका के प्रबंध संपादक के रूप में 34 वर्ष तक विचार निर्माण, पत्रकारिता और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने का कार्य किया। माणकचंद सरल, विनम्र और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। माणकचंद का जन्म 2 नवम्बर, 1942 को नागौर जिले के कसारी बड़ा गांव में हुआ था। 1966 में वे पूर्णकालिक प्रचारक बने और छह दशक तक राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक, बौद्धिक एवं वैचारिक कार्य में संलग्न रहे। संघ में रहते हुए उन्होंने बांसवाड़ा और टोंक के जिला प्रचारक सहित कई दायित्वों का निर्वहन किया। आपातकाल के दौरान वे 18 माह जेल में भी रहे। माणकचंद कार्यकर्ताओं के बीच मिलनसार और मधुर भाषी होने के कारण बेहद लोकप्रिय थे। जो भी उनसे मिलता, उन्हें अपनी जेब से निकाल कर मिश्री खिलाना उनके व्यवहार में शुमार था।

सीएम पहुंचे पाथेय भवन

मुख्यमंत्री भजनलाल उनके निधन का समाचार मिलने पर मालवीय नगर स्थित 'पाथेय भवन' पहुंचे और माणकचंद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही शिक्षा मंत्री दिलावर, उद्योग मंत्री राठौड़, मंत्री केके विश्नोई, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद के निधन का समाचार मिलने पर 'पाथेय भवन' पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery