Friday, September, 26,2025

लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतराः आंबेकर

जयपुर/जोधपुर: जोधपुर के लालसागर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक के अंतिम दिन रविवार को प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर खतरा हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का प्रश्न है।

आंबेकर ने बताया कि जनजातीय और वनवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण की समस्या अधिक गंभीर हो रही है। वनवासी कल्याण आश्रम जैसे संगठन लगातार छात्रावासों और अधिकार आधारित प्रयासों के माध्यम से काम कर रहे हैं, फिर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। धर्मांतरण के खिलाफ संघ और उससे जुड़े संगठनों द्वारा व्यापक रणनीति अपनाई गई है। साधु-संतों और जागरूक लोगों के सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आंबेकर ने कहा कि सेवा भारती जैसे संगठन पिछड़े वर्गों की सामाजिक और आर्थिक सहायता कर रहे हैं ताकि धर्मांतरण रोका जा सके। बैठक में बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या और पंजाब में बढ़ते मतांतरण व नशाखोरी पर चिंता व्यक्त की गई। मणिपुर में संवाद आधारित शांति प्रयासों की सराहना की गई, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में घटती हिंसा और विकास को सकारात्मक संकेत माना गया।

2 अक्टूबर से होगी शताब्दी वर्ष की शुरुआत

प्रवक्ता ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत 2 अक्टूबर को विजयादशमी से नागपुर में होगी। इसके तहत देशभर में गणवेशधारी स्वयंसेवकों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह वर्ष पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों पर केंद्रित रहेगा। बैठक में शिक्षा क्षेत्र पर भी विशेष चर्चा हुई। आंबेकर ने बताया कि भारतीय भाषाओं और भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा में बढ़ावा देने के प्रयास तेज हुए हैं। प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक मातृभाषा में पढ़ाई को प्रोत्साहन देने के साथ पुस्तकों के पुनर्लेखन और शिक्षक प्रशिक्षण पर कार्य चल रहा है। महिला सहभागिता पर आंबेकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों और क्रीड़ा भारती के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है। इस दौरान जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी और नरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery