Sunday, October, 05,2025

यह समय आत्ममंथन, संकल्प और आत्मविश्लेषण काः अरुण कुमार

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गुरुवार को अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाकर इतिहास रच दिया। राजधानी जयपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हरमाड़ा नगर की हेडगेवार बस्ती में विजयादशमी उत्सव मनाया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह समय उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन, आत्मविश्लेषण और संकल्प का है। सौ वर्षों की यात्रा में संघ ने समाज को जोड़ने का कार्य किया और अब आगे के अधूरे कार्यों को पूरा करना है। शहर के प्रमुख मैदानों व सभागारों में शाखाओं के माध्यम से शस्त्र पूजा, सामूहिक सत्र और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित व्याख्यान आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और स्वावलंबी अर्थव्यवस्था जैसे पंच परिवर्तन संकल्पों को दोहराया गया। जयपुर सहित राजस्थान के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा में मार्च निकालकर एकता का संदेश दिया। उत्सव के दौरान सामूहिक व्यायाम, योगासन और दंड-युद्ध का भव्य प्रदर्शन भी हुआ।

पंच परिवर्तन संकल्पों को जीवन में उतारें

सह सरकार्यवाह ने संघ के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संघ का लक्ष्य राष्ट्र का परम वैभव है। एक ऐसा समाज जो आध्यात्मिक आधार पर संपन्न और सबल हो। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के उद्देश्यों को याद करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ ही समाज में मूलभूत सामाजिक परिवर्तन लाना था। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में संघ को पांच प्रमुख चुनौतियों का सामना करना होगा। अरुण कुमार ने कहा कि यदि समाजबंधु शाखा में समय नहीं दे सकते, तो भी इन पंच परिवर्तन के संकल्पों को अपने जीवन में उतारें। वहीं संघ के 100 वर्ष पूरे होने का सच्चा उत्सव होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक झाझडिया, जयपुर महानगर संघचालक चेनसिंह राजपुरोहित और हरमाड़ा नगर संघचालक महावीर सैनी भी मंचासीन रहे।

ये हैं पंच परिवर्तन

  • परिवार प्रबोधन परिवार में संवाद, संस्कार और एकता।
  • सामाजिक समरसता - जाति-भेद को समाप्त कर एकात्मता।
  • पर्यावरण संरक्षण जल बचाना, प्लास्टिक हटाना और वृक्षारोपण।
  • स्वदेशी अपनी भाषा, संस्कृति और संसाधनों का प्रयोग।
  • नागरिक कर्तव्य प्रत्येक व्यक्ति का राष्ट्रहित में जिम्मेदार आचरण।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery