Friday, September, 26,2025

समीक्षा... रणनीति और भविष्य की दिशा पर मंथन

जयपुर: जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे प्रेरित 32 संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुक्रवार से शुरू हुई। बैठक का शुभारंभसरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। बैठक में आपसी समन्वय और सामंजस्य को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा दी तथा सामाजिक कार्यों में संगठनों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

बैठक में वर्षभर के कार्यों की समीक्षाः राष्ट्रीय स्वयंसेवक

संघ और संघ से प्रेरित 32 संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक तीन दिन चलेगी। इस बैठक में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा, अनुभवों का आदान-प्रदान और भविष्य की दिशा पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, संघ शताब्दी वर्ष की तैयारियां और पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन) प्रमुख विषय रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने की सत्ता, संगठन पर चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को लालसागर स्थित डिफेंस अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. मोहन भागवत, जेपी नड्डा और बीएल संतोष से करीब 15-20 मिनट तक मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार यह बातचीत औपचारिक रही, जिसमें संगठन, सत्ता और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर पहुंचे। गुरुवार शाम भी वे नड्डा के एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत के लिए मौजूद थे और कुछ समय ठहरने के बाद जयपुर लौट आए थे।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में सभी 6 सहसरकार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार और संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का व प्रमुख कार्यवाहिका ए. सीता गायत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही और संगठन मंत्री आशीष चौहान सहित कई संगठन प्रमुख शामिल हुए। इसके अलावा सक्षम के अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार और संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संगठन मंत्री अतुल जोग, और सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर भी बैठक में सहभागी हैं।

नड्डा ने भी लिया बैठक में भाग

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष ने भी इस बैठक में भाग लिया। जहां उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से दिए गए बौद्धिक संबोधन को सुना। बैठक स्थल पर रानी अबक्का द्वार और हल्दीघाटी द्वार के माध्यम से सभागार में प्रवेश की व्यवस्था की गई है, जो 500 वर्ष पूर्व औपनिवेशिक ताकतों के विरुद्ध भारतीय महिलाओं के संघर्ष को दर्शाता है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि यह बैठक अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण, सुझावों और समन्वय के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जो 7 सितम्बर को संपन्न होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery