Friday, September, 26,2025

ट्रंप टैरिफ के विरोध में स्वदेशी अभियान को धार देगा संघ

जयपुर / जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुक्रवार से जोधपुर के लालसागर में शुरू हो रही है। बैठक में संघ प्रेरित 32 संगठनों के पदाधिकारी, महिला कार्यों का समन्वय देखने वाली कार्यकर्ता सहित लगभग 320 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान देश की वर्तमान आर्थिक व सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसवाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ से उत्पन्न हालातों पर भी मंथन होगा। संघ का मानना है कि ऐसे हालात में देश को स्वदेशी की ओर और मजबूती से बढ़ना होगा। संभावना है कि आने वाले समय में आरएसएस इस मुद्दे पर एक बार फिर स्वदेशी आंदोलन को गति देगा।

वार्षिक कार्यवृत्त और सामाजिक सरोकार

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने गुरुवार को बताया कि बैठक में सभी संगठनों का वार्षिक कार्यवृत्त प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें वर्षभर के अनुभवों, उपलब्धियों और चुनौतियों का विवरण शामिल होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, भाजपा, विद्या भारती और सक्षम जैसे संगठन विशेष रूप से भाग ले रहे हैं। बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों, खासकर पंजाब, बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के जनजातीय क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही 'पंच परिवर्तन' सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व-आधारित रचना और नागरिक कर्तव्य पालन जैसे विषयों पर विमर्श किया जाएगा।

आंबेकर ने दी सफाई

आंबेकर ने स्पष्ट किया कि यह बैठक किसी निर्णय के लिए नहीं होती। यह केवल संगठनों के बीच चर्चा, अनुभव साझा करने और समन्वय का मंच है। यहां मिले विचार और प्रेरणा के आधार पर प्रत्येक संगठन अपने स्तर पर निर्णय लेता है। भाजपा से जुड़े सवाल पर आंबेकर ने कहा, भाजपा अपने निर्णय खुद करने में सक्षम है।

राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा

बैठक में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। हाल ही की घटनाओं का सामूहिक विश्लेषण भी किया जाएगा। अबिकर के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों की परिस्थितियों पंजाब, बंगाल और पूर्वोत्तर में जो हालात चल रहे है, उन पर भी विस्तार से विमर्श किया जाएगा।

शताब्दी वर्ष की तैयारियां

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बैठक में चर्चा होगी। 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन नागपुर से शताब्दी उत्सव की शुरुआत होगी। इसके तहत मंडल, ग्राम और बस्ती स्तर तक स्वयंसेवक गणवेश में उत्सव मनाएंगे। देशभर में हिंदू सम्मेलन, गृह सम्पर्क अभियान, नागरिक गोत्रियों और यवा कार्यकमों का भायोजन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery