Thursday, April, 17,2025

संघचालक डॉ. अग्रवाल बोले- चिंताजनक स्थिति में देश के कुछ स्थान

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक जनसेवा विद्या केंद्र, चनेनहल्ली, बेंगलुरु में हुई। इसमें देशभर से 1 हजार 443 कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में संघ की ओर से देशभर में 'सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी अभियान चलाने के निर्णय के साथ ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचारों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुई हिंसा में अमेरिका के डीप स्टेट की भूमिका हो सकती है। राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने सोमवार को भारती भवन में पत्रकारों को बताया कि प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक कार्यों का विश्लेषण, विकास, प्रभाव और समाज परिवर्तन पर चर्चा की गई। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस बैठक में अलग-अलग सत्रों में कई विषयों पर चर्चा हुई।

इनमें यह जानकारी सामने आई कि देश के कुछ स्थान चिंताजनक स्थिति में हैं। मणिपुर और तमिलनाडु में अलगाववाद फैलाने के प्रयास हुए हैं। वहीं, कुम्भ को लेकर कई भ्रामक व गलत जानकारियां फैलाई गई, लेकिन इसके विपरीत सच यह भी था कि कुम्भ में हर समाज के लोग पहुंचे और देशहित में कई वैचारिक विमर्श किए। इन विमशों में भारत को तोड़ने के जो प्रयास देश में हो रहे हैं, उन पर भी चचर्चा हुई और उनसे निपटने के उपायों पर भी विचार किया गया।

नवंबर से घर-घर संपर्क अभियान

संघ ने नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन सप्ताह का 'हर गांव, हर बस्ती, घर-घर' अभियान चलाने की घोषणा की है। इस दौरान संघ कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर संघ साहित्य वितरित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही, 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, जिला स्तर पर प्रमुख नागरिक संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय विषयों पर सही विमर्श स्थापित करने और प्रचलित गलत धारणाओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राजस्थान में संघ कार्य का हुआ विस्तार

राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि संघ की शाखाओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 10,000 से अधिक बढ़ी है। वर्तमान में देशभर में 51,570 स्थानों पर प्रतिदिन कुल 83,129 शाखाएं संचालित की जा रही है। राजस्थान में भी संघ कार्य का विस्तार हुआ है, जहां इस वर्ष शाखाओं की संख्या 10,757 और मिलन की संख्या 5,311 हो गई है।

'एक थाली-एक थैला' अभियान सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सभा में 'सक्षम' द्वारा आयोजित नेत्र कुम्भ और कुम्भ मेले को थर्मोकोल व पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए चलाए गए 'एक थाली एक थैला' अभियान की सराहना की गई। इसके अलावा लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती पर देशभर में हुए कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिसभा में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचारों की निदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, 'सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी' अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत संघ सभी समाज वगों तक अपनी पहुंच बनाएगा। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर 2025 के विजयादशमी पर्व से शताब्दी वर्ष की शुरुआत होगी। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवकों के मंडल, खंड और नगर स्तर पर विशेष कार्यक्रम होगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery