Thursday, January, 29,2026

डमी कैंडिडेट्स से 'गुरु' बने 5000 के इनामी को SOG ने दबोचा

जयपुर: राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त करने वाले मुख्य आरोपी संपत लाल माली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो सालों से फरार था और उस पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित था। आरपीएससी द्वारा वर्ष 2022 में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। 24 दिसंबर 2022 को सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा पेपर लीक के कारण निरस्त कर दी गई थी, जिसे बाद में 29 जनवरी 2023 को पुनः आयोजित किया गया। इसी दिन दोपहर में विज्ञान विषय की परीक्षा भी हुई थी। जालोर जिले के रतनपुरा निवासी 28 वर्षीय संपत लाल माली पुत्र लक्ष्मणाराम ने इन दोनों विषयों की परीक्षा स्वयं नहीं दी थी। उसके स्थान पर डमी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और धोखाधड़ी के जरिए वह विज्ञान विषय में वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित हो गया। मामला दर्ज होने के बाद संपत लाल फरार हो गया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-1, जयपुर महानगर द्वितीय ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसओजी ने उसे इनामी घोषित करते हुए 5,000 रुपए का इनाम रखा था।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के निर्देशन में अनुसंधान अधिकारी प्रकाश कुमार शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर) ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से दो डमी परीक्षार्थियों एवं अन्य संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है। एसओजी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में नकल और धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery