Thursday, April, 30,2026

SI भर्ती परीक्षा-2025 आज से, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा-2025 रविवार से शुरू होगी। 5 और 6 अप्रैल को दो दिन और दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वर्ष 2021 में हुए पेपर लीक कांड से सबक लेते हुए इस बार पुलिस, एसओजी और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसओजी के निर्देश पर इस बार परीक्षा के दौरान टावर डंप तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक से परीक्षा केंद्रों के आस-पास सक्रिय मोबाइल कनेक्शनों का डेटा तुरंत जुटाया जा सकेगा, जिससे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सुबह की पारी 11 से 1 बजे तक (हिंदी) और दोपहर की पारी 3 से 5 बजे तक (जनरल नॉलेज व जनरल साइंस) होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा एक नजर में

  • कुल पदः 1015
  • परीक्षा केंद्र: 1174
  • शहर: 41
  • अभ्यर्थी: 7.70 लाख

ड्रेस कोड और प्रतिबंध

  • पुरुषः हाफ स्लीव शर्ट/टी-शर्ट, पेंट/पायजामा, चप्पल
  • महिलाः सलवार सूट/साड़ी, हाफ स्लीव, साधारण चप्पल
  • सिख अभ्यर्थीः धार्मिक प्रतीकों के साथ अनुमति

सुरक्षा एजेसियों की विशेष तैनाती

परीक्षा केंद्र वाले 26 जिलों में एसओजी, जिला पुलिस, आरपीएससी उड़न दस्ते, जिला प्रशासन और स्थानीय थाना पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पूर्व में भर्ती परीक्षाओं में धांधली कर चुके और वर्तमान में जेल में बंद अपराधियों पर भी एजेंसी नजर बनाए हुए है। वहीं एसओजी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पेपर लीक, डमी कैंडिडेट या ब्लूटूथ से नकल जैसी गतिविधियों की जानकारी देता है तो उसे 1 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

60 मिनट पहले ही केंद्र में प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद एंट्री बंद रहेगी। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड या वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट फोटो चिपकाना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान जूते-मोजे, घड़ी, बेल्ट, चश्मा, गहने, बैग, स्कार्फ, कैप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

तीन स्तरीय जांच और हर कमरे में निगरानी

  • परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है।
  • प्रवेश द्वार पर प्राथमिक जांच व बायोमेट्रिक जांच।
  • मेटल डिटेक्टर व मैनुअल चेकिंग।
  • परीक्षा कक्ष में अंतिम सत्यापन।
  • केंद्र के अंदरः विशेष प्रशिक्षित पुलिसकर्मी विग, चश्मे, कान में छिपे ब्लूटूथ डिवाइस, सूक्ष्म कैमरे आदि की तलाश करेंगे।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery